रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त सुचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। आरोपी से 496 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी एएनसी स्टाफ पीएसआई मनोज कुमार ने बताया कि स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे एएनसी की टीम वीटा प्लांट के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सुचना मिली की हाल सुखपुरा चौक निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सुचना पर तुरन्त कार्यवाही करते हुये सुखपुरा चौक के पास गली मे स्थित घर के सामने खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान नवदीप पुत्र पवन निवासी गाव जयजयवन्ती जुलाना जिला जींद के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 496 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 73/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। जांच मे सामने आया कि आरोपी का पुराना अपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अवैध हथियार आदि धाराओ के तहत करीब 15 मामले जिला जीन्द, सोनीपत, भिवानी, हिसार, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, कैथल व रोहतक मे दर्ज है।
