रोहतक पुलिस की टीम ने पैसे चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

       प्रभारी थाना महम निरिक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि अजायब निवासी उमेदसिंह की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 15.04.2026 को उमेदसिंह महम सिसर रोड अरुण के खेत मे काम करता है। अरुण ने उमेदसिंह को 60 हजार रुपये सुबह देकर चले गया। सांय के समय में उमेद को रुपये नहीं मिले।

        मामले की जांच उप निरिक्षक सुरेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 17.04.2026 को मोनू पुत्र लालाराम निवासी गांव सिसर खास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा पैसे बरामद किये गये है।

गिरफ्तार आरोपी-

मोनू पुत्र लालाराम निवासी गांव सीसर खास

रजिस्ट्रड केसः-अभियोग संख्या 112 दिनांक 16.04.2026 धारा 305 बीएनएस थाना महम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!