कैथल में एक पिता द्वारा अपनी ही 11 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है । जानकारी के मुताबिक हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया और कहने लगा कि मेरी बेटी का किसी ने किडनैप कर लिया है, उसे बचा लो। वे मेरी जेब में रखे पैसे भी लेकर भाग गए।

इसके बाद पुलिस छानबीन करते हुए कॉल करने वाली लोकेशन पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि लड़की का शव नहर के पास एक गड्डे में पड़ा है। जब पुलिस ने पिता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कहा- मैंने बेटी को गला घोंटकर मार दिया था। इसके बाद किडनैपिंग की कहानी बनाई।

उधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी पर भी दूसरे के साथ संबंध होने का शक करता था। सोचता था कि बेटी भी उसकी नहीं है।

मिली जानकारी के मुताबिक जींद के जयपुर गदली गांव का रहने वाला गोवर्धन सोमवार शाम करीब 3 बजे घर से बेटी को लेकर निकला था। उसने बेटी से कहा कि कैथल के सीवन गांव में उसकी नानी के घर जाना है। उधर से आते टाइम दुकान से इनवर्टर-बैट्री भी खरीद लाएंगे।

बाइक से कैथल जाते समय गोवर्धन बेटी को कैथल के ही गांव प्योदा ले गया। गांव में नहर के पास उसने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने बेटी की किडनैपिंग की प्लानिंग बनाई। डॉयल 112 पर कॉल कर कहा कि प्योदा गांव से मेरी बेटी को किसी ने किडनैप कर लिया

आरोपी ने पुलिस से कहा कि ब्लैक स्कॉर्पियों में आए बदमाश बेटी को उठाकर ले गए। मेरे साथ मारपीट की। जेब से रुपए भी निकालकर भाग गए। इसके बाद पुलिस मौके पर गांव पहुंची। आसपास घटनास्थल की जांच की गई। जांच में पुलिस को गोवर्धन की बातों पर शक हुआ।

तितरत थाना पुलिस गोवर्धन के कॉल करने वाली लोकेशन पर तलाश शुरू की। पुलिस ने नहर पर जाकर देखा तो वहां पर लड़की का शव गड्‌ढों में पड़ा था, उसके गले पर निशान बने हुए थे। इसके बाद जब गोवर्धन से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि उसने खुद ही अपनी बेटी को मार दिया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे के साथ संबंध होने का शक था। इसे लेकर परिवार में झगड़ा भी होता रहता था। आरोपी समझता था कि बेटी भी उसकी नहीं है, इसी के चलते उसने बेटी की हत्या कर दी।

बच्ची का शव कैथल के तितरम थाना क्षेत्र के गांव प्योदा में मिला था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोवर्धन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। तितरम थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि आरोपी को जींद के जयपुर गदली गांव के गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी की रिमांड मांगी जाएगी।

मृतक बच्ची की नानी के मुताबिक गोवर्धन के 2 बच्चे थे। बच्ची के अलावा एक छोटा बेटा भी है। करीब 14 साल पहले उसकी शादी हुई थी। नानी के अनुसार, उसने कभी परिवार में झगड़ा नहीं किया, न ही कभी शराब पीता था। वह आसपास के गांव में मजदूरी करता था।

कैथल क्राइम ब्रांच के डीएसपी सुशील प्रकाश के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!