रोहतक पुलिस की टीम ने दौराने गश्त युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। आरोपी से 110 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना पुरानी सब्ज़ी मंडी उप.नि सुशील कुमार ने बताया कि स.उप.नि. कुलदीप के नेतृत्व मे पुलिस चौकी सुखपरा चौक की टीम गोहाना रोड नजदीक शनि मंदिर के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अमित पुत्र सुचा निवासी जुलाना जींद के रुप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 110 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग संख्या 72/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!