नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि नगर निगम रोहतक द्वारा करदाताओ की सुविधा एंव वर्तमान वित्तिय वर्ष की अंतिम तिथि को मध्यनजर रखते हुए नगर निगम कार्यालय दिनांक 31.03.2026 (मंगलवार) अवकाश के दिन भी सम्पत्तिकर जमा करवाने हेतु अन्य कार्यदिवस की भांति खुला रहेगा ताकि आमजन अपना सम्पत्तिकर जमा करवा सके, इस कार्य हेतु कार्यालय आदेश जारी किए जा चुके है। सम्पत्तिकर जमा करवाने के लिए अतिरिक्त काउंटर बढाये गये ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो व समय पर सम्पत्तिकर जमा करवा सके।
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि नागरिक अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण कार्यदिवसों में निगम कार्यालयों में नहीं पहुंच पाते, जिससे संपत्तिकर जमा कराने में देरी हो जाती है। इसी समस्या को दूर करने तथा अधिक से अधिक करदाताओं को समय पर कर भुगतान के लिए प्रेरित करने हेतु अवकाश के दिन भी कार्यालय खोला जायेगा। कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है, ताकि करदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही काउंटरों पर सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे नागरिकों को कम समय में सुगमता से अपना सम्पत्तिकर जमा कराने में सहायता मिल सके।
निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि ऑनलाइन माध्यमों के जरिए भी संपत्तिकर जमा करने की सुविधा उपलब्ध है, जिससे नागरिक घर बैठे ही सुरक्षित एवं सरल तरीके से अपना कर जमा कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऑनलाइन सुविधा का भी अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने कहा कि समय पर संपत्तिकर जमा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, और इससे नगर निगम को शहर में विकास कार्यों जैसे सड़क निर्माण, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट आदि कार्यो को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलती है, इसलिए अपना सम्पत्तिकर अवश्य जमा करवाकर, शहर को विकास की और गति देने में अपना सहयोग देवे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!