रोहतक पुलिस ने 77 हजार रुपये की हुई ठगी की वारदात को हल करते हुये गिरोह मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी निरीक्षक राकेश सैनी ने बताया कि काठ मंडी रोहतक निवासी सुमन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 08.03.2026 को सुमन के पास अज्ञात नम्बर से कॉल आया जिन्होंने अपने आप को पंडित बताते हुये कहा कि वह अपने बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर आया है और युवक के फोन मे गुगल पेय नही चल रहा है। वह किसी से सुमन के खाते मे रुपये डलवा देगा जो वह उनके द्वारा दी गई डिटेल पर भेज दे। सुमन ने उनकी बातो मे आकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन मे कुल 77 हजार रुपयों ट्रांसफ़र कर दिये।

मामले की जांच मुख्य सिपाही दिनेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 29.03.2026 को आरोपी सुनील उर्फ अखिल पुत्र जगदीश निवासी फरीदाबाद हाल किरायेदार सरिता विहार नई दिल्ली व सोहेल उर्फ अली पुत्र ईमानुदीन निवासी बदरपुर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-
1.सुनील उर्फ अखिल पुत्र जगदीश निवासी फरीदाबाद हाल किरायेदार सरिता विहार नई दिल्ली
2.सोहेल उर्फ अली पुत्र ईमानुदीन निवासी बदरपुर नई दिल्ली
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 110 दिनांक 16.03.2026 धारा 318(4) बीएनएस थाना शिवाजी कॉलोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!