रोहतक पुलिस की अपराध शाखा महम की टीम ने थाना महम एरिया से युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 38 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। युवक को पेश अदालत किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
 पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि रोहताश के नेतृत्व मे अपराध शाखा महम की टीम महम आउटर बाईपास नजदीक तिरंगा होटल के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की हांसी निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये भैणी भैरो फ्लाई ओवर के निचे से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रघुवीर पुत्र टीडा निवासी गाव राजथल जिला हांसी के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 38 ग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत महम मे अभियोग संख्या 293/2026 अंकित किया गया है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!