रोहतक पुलिस की सुखपुरा चौक पुलिस चौकी की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
  पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही अमित के नेतृत्व मे सुखपुरा चौक पुलिस चौकी की टीम वीटा चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर युवक को माता चौक से वनसिटी रोड की तरफ से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अर्जुन पुत्र धर्मबीर निवासी कथुरा सोनीपत के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना पुरानी सब्जी मण्डी मे अभियोग संख्या 264/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!