रोहतक पुलिस की एएनसी की टीम ने दौराने गश्त युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि मुख्य सिपाही प्रदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम गाव सुन्दरपुर गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कबुलपुर निवासी युवक को आउटर जीन्द बाईपास नजदीक कृष्णा डैयरी चौक के पास से शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान दीपक पुत्र दिलबाग निवासी गाव कबुलपुर के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग संख्या 233/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।