रोहतक पुलिस की टीम ने डोभ निवासी आनंद की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 07.05.2026 को डोभ निवासी दीपक की शिकायत के आधार पर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बहुअकबरपुर में अभियोग संख्या 72/2026 अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दीपक का सबसे छोटा भाई आनंद जो किसी कम्पनी मे काम करता था। दिनांक 07.05.2026 को सुबह करीब 9 बजे आनंद की पत्नी दीपक के घर पर गई जिसने बताया कि आनंद का राहुल व पारस निवासीगण डोभ के साथ झगडा हुआ है। दीपक राहुल के घर पर पहुंचा तो बाहर आंगन मे आनंद गिरा हुआ था जिसके छाती मे गोली लगी हुई थी। दीपक व अन्य युवक आनंद को ईलाज के लिये अस्पताल लाया गया। जंहा पर डॉक्टरो की टीम द्वारा आनंद को मृत घोषित किया गया।
मामले की जांच उप.नि. सोहनलाल द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 11.05.2026 को आरोपी राहुल पुत्र राजसिंह निवासी डोभ को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
राहुल पुत्र राजसिंह निवासी डोभ
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 72 दिनांक 07.05.2026 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस व शस्त्र अधिनियम थाना बहुअकबरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!