रोहतक पुलिस की टीम ने जिन्दराण मोड के पास युवको द्वारा पिस्तौल के बल पर कलानौर निवासी मोनू का अपहरण कर मारपीट के मामले मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 16.05.2026 को कलानौर निवासी मोनू की शिकायत के आधार पर थाना कलानौर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि मोनू जिंदराणा मोड के पास स्थित कैंटीन मे बैठा था। तभी मोनू के पास मोखरा निवासी सागर का कॉल आया जिसने मिलने बारे बात कही। मोनू ने सागर को मिलने के लिये अपने पास बुला लिया। सागर अपने अन्य दो दोस्तो के साथ दो गाडियो मे सवार होकर आया। युवको ने मोनू को पिस्तौल के बल पर जबरदस्ती अपने साथ गाडी मे बैठा लिया। युवक मोनू को बहुअकबरपुर के पास ले गये जंहा पर लाठी डंडो से मोनू के साथ मारपीट की व नग्न अवस्था मे मोनू का वीडियो बनाया। युवक मोनू के साथ मारपीट कर मोनू को गाडी मे बैठाकर कलानौर मोड के पास छोड कर मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच स.उप.नि दिनबन्धु द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 07.06.2026 को आरोपी सुमित पुत्र कुलदीप निवासी लिजवाना जीन्द को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे पहले पांच आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!