रोहतक में दिल्ली बाईपास के पास गुरुवार शाम बदमाशों द्वारा एक युवक को लाठियों से पीटने का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसा उस समय हुआ जब कार सवार युवक रोहतक की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उसका पीछा कर कार रोक ली। जिसके बाद उस पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

रोहतक के गांव करौथा निवासी हिमांशु ने PGIMS थाना में शिकायत दी कि वह प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है। वह अपनी कार में सवार होकर सुनारिया से रोहतक आ रहा था। जब वह बालचंद चौक से रुपया चौक की तरफ जा रहा था तो एक सफेद रंग की कार आई। उस कार में चार-पांच युवक सवार थे। वे कार सवार उसका पीछा करने लगे। जिन्होंने दिल्ली बाईपास से पहले कार को रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। वह दिल्ली बाईपास पेट्रोल पंप कट से कार मोड़ रहा था तो उस कार में सवार चार-पांच युवक उतरे।

हिमांशु ने आरोप लगाया कि उक्त गाड़ी सवार युवकों ने उसे कार से नीचे जबरन उतार लिया। उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसके कारण उसके सिर व मुंह पर गंभीर चोटें आई। यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी युवक लाठी-डंडों व लात-घूसों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

उसने आरोप लगाया कि हमलावरों में एक आरोपी उसकी कंपनी का कर्मचारी भी था। हमलावरों ने उसे धमकी दी कि अगर वह ऑफिस आया तो जान से मार देंगे। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद घायल को उपचार के लिए रोहतक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पीजीआई थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!