सोनीपत में युवक ने शादी के करीब एक महीने बाद ही सुसाइड कर लिया। परिजनों का कहना है कि उसे उसकी पत्नी प्रताड़ित कर रही थी। शादी के अगले दिन ही पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया था

आरोप है कि पत्नी ने उसे नामर्द कहा। पुलिस ने उसकी पत्नी, सास-ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गोहाना में समता चौक वाल्मीकि कॉलोनी में रहने वाला नवीन लेडीज गारमेंट्स की दुकान पर काम करता था। उसकी करीब एक महीने पहले ही गांव बीचपड़ी की युवती से शादी हुई थी।

परिवार ने दोनों का विवाह बड़े ही धूमधाम के साथ किया था। इस बीच बीती रात नवीन ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह वह कमरे से नहीं निकला तो परिजन उसके कमरे में गए। वहां पर नवीन का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिवार में हाहाकार मच गया। नवीन की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।

युवक के सुसाइड की सूचना के बाद समता चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने नवीन की मां सुनीता के बयान दर्ज किए और शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि बेटे ने अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या की है। पत्नी के माता-पिता भी उसे नाजायज परेशान कर रहे थे। शादी के अगले दिन ही पत्नी ने नवीन के साथ झगड़ा शुरू कर दिया था। वह उसे सुसाइड की धमकी देने लगी। सास-ससुर भी लगातार नवीन के साथ झगड़ा करते थे।

मां ने बताया कि नवीन को उसकी पत्नी ने नामर्द कहा और छोड़ कर घर चली गई। इससे आहत होकर नवीन ने बीती रात जीवन लीला समाप्त कर ली। सिटी थाना पुलिस ने पत्नी सपना और ससुर व साले के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गोहाना सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि मृतक नवीन की मां सुनीता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!