Rohtak :  चिन्योट कॉलोनी के रेलवे अंडर पास का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। आज देर सायं उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर में मौके का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।मनीष कुमार ग्रोवर ने बताया कि रेलवे लाइन पर 7 अंडर पास बनाए जाने हैं, जिनमें से 6 अंडरपास बनाने में कोई बाधा नहीं है। चिन्योट कॉलोनी के अंडरपास के साथ पुरानी रेलवे लाइन थी, जिसे रेलवे विभाग से बातचीत करके अंडरपास के सामने से हटा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कल से अंडरपास बनाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि पास बनाने के अलावा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ पुरानी रेल लाइन पर सडक़ का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। रेलवे मंत्रालय से इसकी अनुमति ली जानी है।

उन्होंने कहा कि रेलवे अंडरपास बनाने के लिए रैंप बनाने का कार्य किया जाएगा। मिट्ïटी हटाने का कार्य होगा। पेयजल पाइप लाइन को जोड़ा जाएगा। इन कार्यों के लिए मौके पर ही अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं और कल से कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरानी रेलवे लाइन पर सडक़ बनाने के कार्य के संबंध में जिला प्रशासन लगातार रेल मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क में है।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा पार्षद राधेश्याम ढल, ओमप्रकाश बागड़ी पूर्व पार्षद अनिता मिगलानी, रिंकू अरोड़ा व नवीन नैन आदि मौजूद थे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!