रोहतक पुलिस की एएनसी टीम ने थाना शहर एरिया से महिला को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। महिला से कुल 06 ग्राम 08 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। महिला को पेश अदालत किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि अंचल के नेतृत्व मे एएनसी की टीम बाल्मिकी चौक रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की करतारपुरा निवासी महिला नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये पुरानी इन्द्रा कालोनी पुलिस चौकी पुल के नीचे से महिला को शक के आधार पर काबू किया गया। महिला की पहचान रेखा पत्नी राजेन्द्र निवासी करतारपुरा के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर महिला के पास से 06 ग्राम 08 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर मे अभियोग संख्या 344/2026 अंकित किया गया है।