रोहतक। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर रोहतक के ऐतिहासिक गोकर्ण तीर्थ सरोवर में श्रद्धा और आस्था के साथ 4170 गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन कार्यक्रम स्वामी कपिल पुरी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोकर्ण तीर्थ पहुंचे और विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। पूरे क्षेत्र में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष गूंजते रहे।

श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार एवं समाज में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गणपति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वामी कपिल पुरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

गणपति बप्पा मोरया 🙏🏻

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!