रोहतक पुलिस की टीम ने कोर्ट काँम्पलैक्स चौक के पास से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि खिडवाली निवासी रोहताश की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 05.08.2026 को सुबह रोहताश ने अपनी मोटरसाईकिल को कोर्ट काँम्पलैक्स चौक के पास साथ खडी की थी। वापिस आने पर रोहताश को अपनी मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही नरेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.09.2026 को आरोपी विशाल पुत्र विनोद गांव चांदी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. विशाल पुत्र विनोद गांव चांदी रोहतक।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 143 दिनांक 05.08.2026 धारा 305 बीएनएस थाना आर्य नगर रोहतक।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!