एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) का 8 अक्टूबर को गोवा में निधन हो गया। वह 75 साल के थे। उन्हें अपने घर पर ही भयंकर कार्डियक अरेस्ट आया जिसके बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
नाना के इस तरह यूं अचानक से दुनिया छोड़कर चले जाने से पूरा देश सदमे में है। इस पर विश्वास इसलिए भी करना मुश्किल है क्योंकि एक्टर बीमार नहीं थे और इंडस्ट्री में एक्टिव थे। महज 4 दिन पहले ही गोवा में उन्हें एक इवेंट में देखा गया था।
एक पोस्ट में नाना पाटेकर को गोवा में ‘सम्राट क्लब इंटरनेशनल’ के इंस्टॉलेशन समारोह को संबोधित करते हुए देखा गया। कार्यक्रम में उन्होंने सफेद कुर्ता और सफेद गमछा पहना हुआ था।
ताजा जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर का निधन गुरुवार सुबह 5:20 बजे उनके घर पर ज़बरदस्त कार्डियक अरेस्ट आने के बाद हुआ। मणिपाल अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि 45 मिनट तक लगातार CPR देने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

डॉक्टर ने कहा, ‘एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा।’ उनकी मौत सार्वजनिक जीवन और फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहते हुए ऐसे समय पर आई है जिससे हर कोई शॉक्ड है।
