दही शाक की कड़ी एक गुजराती करी रेसिपी है। यह भी कान्हा जी के 56 भोगों में से एक है। तो आईये जाने इसकी बनाने की सामग्री और विधि
सामग्री:
दही – 800 ग्राम
नमकीन मूंगफली – 200 ग्राम
प्याज – 3-4
तेल – 5 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
सरसों के बीज – 1 चम्मच
गर्म मसाला – 1/2 चम्मच
हरा धनिया – 1 कप
नमक – स्वादअनुसार
जीरा – 1 चम्मच
धनिया बीज – 7-8
तेज पत्ते – 3-4
लौंग – 5
काली मिर्च – 1/2 चम्मच
अजवाइन – 1/2 चम्मच
दालीचीनी – 1 टुकड़ा
कड़ी पत्ता – 3-4
बनाने की विधि:
1. सबसे पहले आप नमकीन मूंगफली के छिलके निकाल लें। फिर इसमें जीरा, धनिया के बीज, तेज पत्ता, लौंग, काली मिर्च, अजवाइन और दालचीनी डालकर धीमी आंच पर भूनें।
2. इसके बाद भूने हुए मसालों को कूटकर उनसे पाउडर तैयार कर लें।
3. अब मूंगफली को भी थोड़ा सा कूट लें। यह ध्यान रखें कि यह पाउडर न बन जाए।
4. फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें कड़ी पत्ता डाल दें।
5. प्याज बारीक काटकर कड़ी पत्ता में मिलाएं और ब्राउन होने तक भून लें।
6. ब्राउन होने के बाद मिश्रण में नमक और चीनी डालें। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, गर्म मसाला भी अच्छे से मिला लें।
7. फिर तैयार किए हुए मसालें और मूंगफली इसमें मिलाएं।
8. मिश्रण में दही डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। आपकी दही शाक की कड़ी बनकर तैयार है।
9. धनिया के साथ सजाकर सर्व करें।
