जयपुर के एक पुराने रेस्टोरेंट में बर्गर के अंदर बिच्छू निकलने की घटना सामने आई है।मुताबिक जानकारी कै अनुसार अपने दोस्त के साथ पहुंचे युवक ने बर्गर के साथ बिच्छू का आधा हिस्सा भी चबा लिया। अचानक मुंह में अजीब सा स्वाद आने पर युवक ने देखा तो उसे बर्गर में बिच्छू का आधा हिस्सा नजर आया।यवक की तबीयत तुरन्त बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती कर लिया। युवक ने मैनेजर के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में केस दर्ज करवाया है।

रेस्टोरेंट से खरीदे थे 2 बर्गर
जवाहर सर्किल थाना पुलिस के अनुसार शांति कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड का रहने वाला 22 वर्षीय तरुण सैनी अपने दोस्त के साथ 17 सितंबर को रात 8:30 बजे एक रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गया था। वहां उसने दो बर्गर ऑर्डर किए। एक बर्गर दोस्त को दिया। दूसरा तरुण खुद खाने लगा। कागज में पैक बर्गर खोलकर आधा हिस्सा चबाने लगा तो स्वाद बदल गया। मुंह के अंदर कुछ अजीब सी चीज आने पर तरुण को शक हुआ।

कर्मचारियों ने बर्गर छीनकर फेंका
हाथ में पकड़े बर्गर के आधे टुकड़े में कुछ काला सा कीड़ा नजर आया। तरुण ने मुंह में दबा हिस्सा भी बाहर निकाला। तब पता चला कि बर्गर में काले रंग का छोटा बिच्छू मरा हुआ था। इसका आधा हिस्सा तरुण बर्गर के साथ खा चुका था। बर्गर में बिच्छू देखते ही तरुण घबरा गया। रेस्टोरेंट में हंगामा खड़ा हो गया। दोनों साथियों ने रेस्टोरेंट के स्टाफ से पूरे मामले में बात की। युवकों का आरोप है कि शिकायत करने पर वहां मौजूद स्टाफ ने बर्गर छीनकर अलग कर दिया।

By Ashish

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!