कोलकाता में मां के बगल में सोने के दौरान तकिए से दबकर नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 23 दिन की बच्ची अपनी मां के बगल में सोई थी। इसी दौरान मासूम का चेहरा तकिए के नीचे आ गया, जिससे उसका दम घुट गया और मौत हो गई।

पूर्वी कोलकाता के प्रगति मैदान थाना क्षेत्र में मध्यमग्राम निवासी दिवाकर मंडल की पत्नी अपर्णा दास ने 23 दिन पहले बच्ची को जन्म दिया था। अपर्णा उंचुपोटा इलाके में अपने पिता के घर रह रही थीं। यह घटना शनिवार की है। अपर्णा दोपहर का खाना खाने के बाद बच्ची के साथ सो गईं। जब तक वह उठीं, तब तक बच्ची हादसे का शिकार हो चुकी थी।

तकियों को एक के ऊपर एक करके बच्ची के बगल में रखा
दरअसल, बच्ची को बेड से नीचे गिरने से बचाने के लिए मां ने तकियों को एक के ऊपर एक करके उसके बगल में रखा था। नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बच्ची तकिए के नीचे दबी हुई है। उन्होंने तुरंत बच्ची के मुंह से तकिया हटाया, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।

घर पर पसरा मातम, मां का रो-रोकर बुरा हाल
मां से यह देखा नहीं गया, उन्होंने घरवालों को आवाज लगाई। बच्ची को आनन-फानन में NRS मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया
पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रगति मैदान थाना पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस घटना को लेकर घर के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम भी इस घटना को हादसा मानकर चल रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!