गैर शिक्षक संघ एमडीयू द्वारा अपनी मांगो को लेकर कि जा रही (काले बिल्ले लगाकर) कलम छोड़ हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही। प्रशासन द्वारा अभी तक मांगो को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है।सोमवार को संघ द्वारा आम सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमे कड़ा फैसला लिया जाएगा।संघ प्रधान सुरेश कौशिक ने बताया कि प्रशासन संघ की ज़ायद मांगो पर भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है जिससे कर्मचारियों मे रोष बना हुआ है।प्रधान ने बताया कि सोमवार से कर्मचारी पूर्ण हड़ताल पर जा सकते है जिससे विश्वविद्यालय मे काम तो बाधित होगा साथ ही चल रही परीक्षाओं पर सीधा असर पड़ेगा।प्रधान ने बताया कि हड़ताल का फैसला सोमवार तक गवर्नर साहब के दौरे को देखते हुए टाला गया है।संघ अपनी मांगो को लेकर महामहिम गवर्नर साहब को भी ज्ञापन सौंपेगा।धरने स्थल पर प्रधान सुरेश कौशिक, उपप्रधान प्रेम सजवान, महासचिव डॉ. विजय पाल, सह सचिव राजकुमार रंगा, कोषाध्यक्ष डॉ राजेश शर्मा,पूर्ण प्रधान फूल कुमार बोहत, पूर्व प्रधान जयभाग मलिक,कर्ण सिंह,योगेश बलाना,हरिप्रकाश,परविंदर दलाल,संजय शर्मा,सुरजीत मलिक,संजीव,मुकेश सैनी,दिग्विजय, रमेश रोहिल्ला,नवीन अत्री,योगेंद्र सिवाच,सुरेंद्र,नीरज,कृष्ण,संदीप गुप्ता,कलीराम,महिपाल फौगाट व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!