देहरादून के एक कॉलेज कैंपस में गाली देने के मामले में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने उत्तराखंड पुलिस के सवालों का जवाब दिया। गाली देने के 41 दिन बाद मासूम शुक्रवार को देहरादून SSP ऑफिस पहुंचे। उनके साथ खानपुर विधायक उमेश शर्मा भी मौजूद थे।

इस दौरान जब मीडिया ने उनसे माफी और गाली पर सवाल किया तो वे तेजी से कार की तरफ भागे और दरवाजा बंद कर काले शीशे लगी कार से वहां से रवाना हो गए। मामले में विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने समन जारी किया था, जिसका जवाब देने के लिए मासूम शर्मा देहरादून पहुंचे।

उमेश कुमार ने सफाई देते हुए कहा-

QuoteImage

मासूम को जब पहली बार बुलाया गया था, तब उनकी फिल्म आ रही थी। फिल्म के प्रमोशन के लिए उनकी डेट्स पहले से तय थीं, इसलिए वह नहीं आ पाए। दूसरी बार बुलाने पर वह तत्काल आकर अपने बयान दर्ज करा रहे हैं।QuoteImage

मासूम शर्मा ने 11 अप्रैल को देहरादून के डीएवी (DAV) कॉलेज में एक शो के दौरान मंच से गालियां दी थीं, जिसके अगले ही दिन पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने सिंगर को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर पेश होने को कहा था। इस नोटिस की आखिरी तारीख 27 अप्रैल थी, लेकिन तय समय तक सिंगर ने कोई जवाब नहीं दिया।

इसके बाद, 1 मई को मासूम ने पुलिस के नोटिस का जवाब देते हुए 10 मई तक पेश होने का समय मांगा। जब वे 10 मई तक भी पेश नहीं हुए, तो पुलिस उन पर कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई, जिसके बाद मासूम शुक्रवार को पुलिस के सामने पेश हुए।

11 अप्रैल को मासूम उत्तराखंड के देहरादून में DAV कॉलेज में शो करने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे थे। धामी की एंट्री के वक्त दोनों ही एक दूसरे का हाथ ऊपर उठाते भी नजर आए। वहीं मासूम के करीबी माने जाने वाले खानपुर सीट से विधायक उमेश कुमार भी मंच पर ही मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान मासूम ने अपने कई हिट गाने गाए। वहीं शो खत्म होने के बाद वो भड़क गए। उन्होंने मंच से ही गालियां दे और चैलेंज देना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें विधायक उमेश कुमार उन्हें रोकते हुए भी दिख रहे हैं लेकिन मासूम काफी गुस्से में थे और उन्होंने कहा-

QuoteImage

देहरादून में प्रोग्राम कर रहा हूं, अगर तेरे में दम है तो यहां आ, हयात छोड़ यहां आ और टाइम देख के आ।

कार्यक्रम में मासूम शर्मा की गाली देने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मासूम ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा कि रात को बदमाश उनके होटल के चक्कर काट रहा था। पूरी टीम सोई नहीं थी। उनके चाचा के लड़के को भी उल्टा सीधा बोला गया था, जिसके कारण वो परेशान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!