हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की आपात बैठक बस स्टैंड परिसर में हुई इस मीटिंग में 27 अगस्त 2022 को प्राइवेट बस संचालकों के द्वारा तानाशाही व गुंडागर्दी के तहत जबरदस्ती बूथ नंबर 6 पर बसों को लगाया गया जो कि हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, डबवाली, फिरोजपुर, भटिंडा इत्यादि लंबे मार्गों के लिए निर्धारित हैं इस दौरान प्राइवेट बस संचालकों के द्वारा लगभग एक घंटा जमकर गैर संवैधानिक तरीके से मार्ग को बाधित किया गया आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ा, रोडवेज विभाग की बदनामी हुई, इस घटनाक्रम की रोडवेज सांझा मोर्चा घोर निंदा करता है|
इस विषय पर कल 28 अगस्त 2022 को सांझा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक महोदय रोहतक से मिला और संपूर्ण घटनाक्रम के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया और निजी बस संचालकों के विरुद्ध कठोर से कठोर अरे भाई करने की मांग की| महाप्रबंधक महोदय रोहतक के द्वारा सांझा मोर्चा को विश्वास दिलाया गया कि दोषी प्राइवेट बस संचालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी|
सांझा मोर्चा ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि 27 अगस्त 2022 के घटनाक्रम के बारे में समझौता होने की जो बात सामने आई है वह निराधार व झूठी है सांझा मोर्चा हमेशा ही कर्मचारियों व विभाग हित की आवाज बुलंद करता रहा है और भविष्य में भी कर्मचारियों व विभाग हित के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है|
इस मीटिंग में सुरेश नेहरा, हिम्मत राणा ,जोगेंद्र ढुल, दीपक हुड्डा, जोगेंद्र मलिक, सोहन गिल, सोमेश, बलजीत व अमित महराना मुख्य रूप से मौजूद रहे|
