सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी को अपना विरोध जताते 63 दिन से ज्यादा हो गया है लेकिन प्रशासन से हुई कल रात मीटिंग में भी कोई समाधान नहीं निकल पाया है विद्यार्थियों का कहना है प्रशासन का रवय्या तानाशाही है प्रशासन समाधान निकलने के पक्ष में नही है व विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है विद्यार्थियों ने मीटिंग में अपने सभी समझौते के पक्ष रखे लेकिन प्रशासन ने उन्हें सिरे से नकार दिया है विद्यार्थी प्रशासन के तौर तरीके से खफा है विद्यार्थियों का कहना है की उनकी मांगे जायज व बुनियादी है प्रशासन उनकी शिक्षा की गुणवक्ता का जिम्मा नही ले रहा है। ऐसे हालातों में विद्यार्थी आमजन, छात्र संगठनों, लेखकों, सामाजिक सरोकारों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, कलाकारों से अपील कर रहे है की इस मामले मे हस्तक्षेप करे और प्रशासन से समाधान निकलवाने में संगठन का सहयोग करे।

विद्यार्थियों को सहयोग मिल भी रहा है सोमवार को संयुक्त छात्र संघर्ष समिति ने सुपवा के छात्रों का समर्थन करते हुए मा.द.वी में जोरदार समर्थन किया और नारे लगाते हुए आमजन को सुपवा प्रशासन के तानाशाही रवैया से अवगत करवाया और आह्वाहन करते हुए कहा कि वो सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। जिसमे एस एफ आई, दिशा छात्र संगठन, छात्र एकता मंच, ए आई डी एस ओ संगठन शामिल रहे।

विद्यार्थी प्रशासन के सख्त बरताव के बाद भी विश्विद्यालय का नाम रोशन करने में लगे हुए है। हाल ही में चल रहे 14 इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री व शॉर्ट फ़िल्म केरला फिल्म फेस्टिवल, तिरुवनंतपुरम (26-31 अगस्त 2022) में सुपवा की 4 फिल्मों का चुनाव हुआ है जो फेस्टिवल में दिखाई जा रही है और दर्शकों को खूब वाह वाही बटोर रही है। जिसमे देश व विदेश के प्रतिष्ठित फिल्म मेकर्स का आगमन हो रहा है और कमाल की बात ये है की प्रशासन ने उन्ही विद्यार्थियों का नाम काट रखा है। केरला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मंच से विद्यार्थियों ने सुपवा प्रशासन के तानाशाही रवैया और विद्यार्थियों को दशा को सबके सामने रखा गया है वहा विद्यार्थियों ने अपने संबोधन में शामिल करते हुए कहा की सुपवा प्रशासन विद्यार्थियों के हकों का हनन कर रहा है व उनकी फ्रीडम ऑफ स्पीच को दबाने का काम कर रहा है, आज केरला में सुपवा के विद्यार्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमे सुपवा के पूरे मामले को जनता के सामने रखा जाएगा व मदद की अपील की जाएगी। पहले भी सुपवा के विद्यार्थियों को अनेक राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है जिनकी फिल्मों और कामों को देश विदेशों में सराहा जाता है 2020 में भी मुंबई इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल, भारत सरकार द्वारा करवाया जाता है जिसमे सुपवा के विद्यार्थी अनंत दास साहनी को बेस्ट फिल्म के सम्मान से नवाजा गया है। विद्यार्थी आज भी केवल शिक्षा की गुणवत्ता की मांग कर रहे है और बेहतर शिक्षा विद्यार्थियों का हक है।

आज 27 विद्यार्थियों के नाम प्रशासन ने कोर्ट से सम्मन भिजवाया है जिसपर सुनवाई के लिए विद्यार्थी कल सिविल कोर्ट में पेश होंगे। इस सम्मन में कई ऐसे विद्यार्थियों का नाम शामिल है जो किसी भी प्रकार की आंदोलन की गतिविधि में शामिल नहीं रहे सुपवा प्रशासन केवल विद्यार्थियों को डराना चाहता है ताकि विद्यार्थी आंदोलन खत्म कर दे। कल विद्यार्थी कोर्ट में पेश होंगे और अपन पक्ष मजबूती से रखेंगे।
आज विद्यार्थियों ने अपने धरने के मंच का नाम रोहित वेमुला मंच रखा और रोहित वेमुला के आखरी पत्र को पढ़ते हुए प्रेरणा ले।
आज सुपवा स्टूडेंट्स यूनिटी की तरफ से नए सत्र में आने विद्यार्थियों की सहायता के लिए संगठन ने हेल्प डेस्क बनाया और दाखिले की प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सकारात्मक मदद की।
प्रशासन का रवैया अगर अभी भी असंवेदनशील रहता है और उनकी जायज मांगों को विवि प्रशासन संज्ञान में नहीं लेता है तो विद्यार्थी 14वे इंटरनेशनल केरला फिल्म फेस्टिवल,तिरुवनंतपुरम में भी विद्यार्थी विरोध ने अपना विरोध दर्ज करवाया और अपनी समस्याओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखा आज केरला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केरला की जनता को मामले को बारीक ढंग से रखा जाएगा व मदद की अपील की जाएगी।
