पानीपत शहर के वार्ड-17 की पार्षद रजनी गर्ग के पति और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र गर्ग की हालत चिंताजनक है। शनिवार सुबह उन्हें पानीपत के निजी अस्पताल से दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक हमले में उनकी आंख की पुतली फट गई है और रेटिना (पर्दे) पर भी गहरी चोट आई है। स्थानीय डॉक्टरों ने बाईं आंख के 99% तक डैमेज होने की आशंका जताई है।

रातभर दर्द से तड़पते रहे
परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र गर्ग पूरी रात असहनीय दर्द से कराहते रहे। वे बार-बार आंख में कांच के टुकड़े चुभने की शिकायत करते रहे। सीटी स्कैन और आई स्पेशलिस्ट की जांच में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है। अब एम्स में विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

नौकरी से हटाने पर हुआ विवाद
मामले की शुरुआत वार्ड के सफाई सुपरवाइजर मोहित को लेकर हुई। शिकायतों के बाद सुरेंद्र गर्ग ने उसे दफ्तर बुलाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मोहित बाद में अपने साथियों के साथ हमला करने पहुंचा।

हथियारों के साथ किया हमला
बताया जा रहा है कि 10-12 युवक देशी कट्टा और चाकू लेकर दफ्तर में घुसे और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान प्रिंस नामक युवक ने कांच का गिलास तोड़कर सुरेंद्र गर्ग की आंख में घोंप दिया। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस
सेक्टर-29 थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहित समेत कई नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की कई धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!