ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी के अनुसार मृतकों की पहचान 38 वर्षीय महेश, उनकी 36 वर्षीया पत्नी ललिता और उनके तीन बच्चों के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने रसोईघर से चाय के बर्तन, नूडल्स और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल कब्जे में ले लिए हैं ताकि लैब जांच कराई जा सके.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस का उच्चस्तरीय अमला मौके पर डटा हुआ है. पुलिस ने पंचनामा भरकर सभी पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है. आत्महत्या, जहरीला खाना या फिर किसी साजिश के कोण से भी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के सही और वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!