जींद से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों, श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल मेला ट्रेन शुरू हो गई है। खाटू श्याम मेले को देखते हुए 12 मार्च तक इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। हजारों यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन के चलने से फायदा होगा।

जींद,नरवाना, उचाना, जुलाना क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु खाटू श्याम के दर्शनों के लिए जाते हैं, तो काफी लोग कुरुक्षेत्र की तरफ से अप-डाउन करते हैं। इस ट्रेन से इन सभी को फायदा होगा।

बुधवार को ट्रेन नंबर 09727 मदार (अजमेर)-कुरुक्षेत्र स्पेशल मेला ट्रेन मदार से सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर चली थी, जो किशनगढ़, रेनवाल के रास्ते 11 बजकर 35 मिनट पर रिंग्स, श्रीमाधोपुर, नारनौल, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक होते हुए शाम 5 बजकर 7 मिनट पर जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंची।

जींद रेलवे जंक्शन पर 4 मिनट ठहराव के बाद नरवाना, कैथल होते हुए रात पौने आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंची। वापसी में ट्रेन नंबर 09728 कुरुक्षेत्र-मदार(अजमेर) कुरुक्षेत्र से रात 9 बजकर 25 मिनट पर चली और कैथल, नरवाना होते हुए रात 11 बजकर 12 मिनट पर जींद पहुंची। 12 मार्च तक प्रतिदिन यह ट्रेन चलेगी।

जींद के यात्रियों को अगर खाटूश्याम जाना होगा तो रात को इस ट्रेन में बैठकर जा सकते हैं, जो सुबह चार बजकर 46 मिनट पर रिंग्स पहुंच बाबा श्याम के दर्शन कर सकते हैं। जींद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जेएस कुंडू ने बताया कि स्पेशल मेला ट्रेन चलने पर यात्रियों को फायदा होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!