अमृतसर, लुधियाना बाया चंडीगढ़ होते हुए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 17 जुलाई को चलाई जाएगी। इसमें पर्यटकों के लिए 12 रातें व 13 दिन की यात्रा शामिल हैं। जिसमें 5 धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगें। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने दक्षिण भारत यात्रा भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

भारत दर्शन ट्रेन में सफर के फायदे

  • यात्रा के दौरान ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मिलती है।
  • यह कई छोटे स्टेशनों से चढ़ने और उतरने की सुविधा देती है।
  • भारत दर्शन ट्रेन में थर्ड ए.सी. का कंफर्म टिकट मिलता है।
  • ट्रेन यात्रियों को सफर के दौरान ठहरने का इंतजाम भी करती है

दो तरह के पैकेज

ट्रेन के सभी कोच थर्ड एसी होंगे। जिसमें दो प्रकार की कैटेगरी रखी गई हैं। जिसमें कम्फर्ट कैटेगरी में सफर करने वाले सिंगल पैसेंजर को 35810 रुपए, जबकि स्टैंडर्ड कैटेगरी में सफर करने वाले पैसेंजर को 30500 रुपए देने होंगे। यह ट्रेन 17 जुलाई को सुबह अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरूक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत के रास्ते आगे जाएगी। इसमें रामेश्वरम, मदुरै, कन्या कुमारी, त्रिवेन्द्रम, मार्कापुर तथा तिरूपति के विशिष्ट तीर्थ स्थल शामिल हैं।

ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू

स्पेशल दूर पैकेज के लिए आईआरसीटीसी की ओर से ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर पास के रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक करवा सकते हैं। जिसमें पैसेंजर को रोज नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मुहैया करवाया जाएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी की ओर से पैसेंजर से किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नहीं लिया जाएगा।

    YouTube
    YouTube
    Set Youtube Channel ID
    WhatsApp
    error: Content is protected !!