हरियाणवी स्टार सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल ही एक ऐसा इंटरव्यू दिया है जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल रही है. सपना ने वीर साहू संग शादी, अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिससे सोशल मीडिया में भी खलबली मची हुई है. सपना ने अपने इंटरव्यू में यह भी बताया कि वो हरियाणा की नहीं, बल्कि दिल्ली नजफगढ़ की रहने वाली हैं.

हरियाणवी स्टार सपना चौधरी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सपना ने कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं पत्नी हूँ, वो पति हैं. हम दोनों अच्छे से रिश्ता निभा रहे हैं. हमारे दो प्यारे बच्चे हैं, एक छोटी सी दुनिया है… लेकिन अगर पूछोगे कि प्यार फील हुआ? तो नहीं. प्यार वो चीज है जो आत्मा छेड़ दे.’

सपना ने पति के साथ रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए बताया, ‘हमारी शादी को 6 साल हो चुके हैं. अब सारी चीजें धुंधली सी हो चुकी हैं. मैं पत्नी हूं और वो पति हैं. मैं बहुत अच्छे से रिश्ता निभा रही हूं. अगर आप पूछेंगे कि प्यार फील हुआ तो नहीं. प्यार एक बहुत ही अलग चीज है. मुझे लगता है कि मुझे मां से वैसा प्यार मिला.’

सपना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके पति वीर साहू के साथ रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पति के नाम का टैटू भी सपना हटवाने जा रही हैं. इसकी वजह का खुलासा करते हुए सपना ने बताया, ‘मैंने अभी एक फिल्म की थी तो मुझे टैटू के चलते बहुत दिक्कत हुई. मेकअप से ज्यादा टैटू को कवर करने में टाइम लगता था.

इतना ही नहीं, जब सपना से पूछा गया कि ‘लड़ाई होने पर कौन मनाता है’ तो इस सवाल पर हरियाणवी डांसर ने कहा, ‘हम लड़ाई करते ही नहीं हैं. मेरे पास फालतू टाइम नहीं है. अगर कोई बहस होती भी है तो मैं अपना बताकर निकल लेती हूं. उसका सुनती नहीं हूं.’

सपना ने अपनी जिंदगी के पन्ने उलटते हुए बताया, ‘मैं नजफगढ़ से हूं. पिछले 5-7 साल से गुरुग्राम में रहती हूं. मैं रोहतक से नहीं हूं. मैं दिल्ली में पैदा हुई और वहीं पर पली-बढ़ी. नजफगढ़ हरियाणा के बॉर्डर पर है. मैं हरियाणवी परिवेश में पली-बढ़ी हूं. मेरे पापा यूपी के जाट हैं और मां गुरुग्राम से हैं. मैं बचपन से हरियाणा-यूपी के लोकगीत सुनते आ रही हूं.’

सपना ने जिंदगी से जुड़े कई और खुलासे किए. हरियाणवी डांसर ने बताया, ‘मैं बहुत खर्चीली हूं. मेरे से इस जन्म में पैसा नहीं जुड़ेगा. दुबई से 7 लाख का कोट खरीदा था, बाद में बहुत पछतावा हुआ. जब भी अलमारी में उस कोट को देखती हूं तो सिर दर्द करने लगता है.’

सपना ने अपने इंटरव्यू में साथी एक्टर-एक्ट्रेस संग रिश्तों पर भी बात की. उन्होंने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को मेगा स्टार बताया. वहीं खेसारीलाल को बहुत ही अच्छा डांसर बताया. प्रांजल दहिया को ब्यूटीफुल बताया. सपना ने बताया कि उन्हें एक्टिंग से ज्यादा स्टेज शो पसंद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!