वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनकी रात्रि की पदयात्रा बृहस्पतिवार की रात को नहीं हुई। भक्त सड़क पर बैठकर इंतजार कर रहे थे लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण माइक से यह सूचना दी कि महाराजजी इस रात पदयात्रा पर नहीं जाएंगे। ये खबर सुनकर भक्त रोने लगे।

संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा मार्ग पर शुक्रवार की रात भक्त इंतजार कर रहे थे। संत के निकलने का समय हो गया, लेकिन इसके बाद भी वे आश्रम से नहीं निकले। कुछ समय बाद ही आश्रम की ओर से माइक द्वारा ये सूना दी गई कि अचानक ही महाराजजी का स्वास्थ्य खराब हो गया है, इस वजह से पदयात्रा पर नहीं आ सकेंगे। ये खबर सुनकर संत के भक्तों में निराशा छा गई।

संत के दर्शन न हो पाने और उनके  स्वास्थ्य की खबर सुनकर कुछ भक्त इतने बैचेन हो गए कि रोने लगे। इस दौरान भक्तों ने उनके जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की। वहीं शुक्रवार रात को विश्राम के बाद संत प्रेमानंद महाराज अगले दिनल सुबह छह बजे अपनी पदयात्रा पर निकले, तो भक्तों में उल्लास छा गया। संत के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।  

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!