रोहतक में 3 दिन पहले शादी समारोह से एक दिन पहले dj नाईट के दौरान चाकू मारकर ईशांत की हत्या मामले में उसके परिजनों ने आज SP हिमांशु गर्ग से मुलाकात कर उनके बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है जो कि अब तक खुले घूम रहे हैं।

परिजनों ने बताया कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और घटना के बाद से उनके घर के बाहर कुछ असामाजिक युवकों का आना-जाना भी बढ़ गया है जिस से उन पर भी खतरा बना हुआ है साथ ही गवाह पर भी दबाव बनाया जा रहा है।

आपको बता दें इस वारदात में इशांत की चाकू मार ले हत्या करदी गई थी तो वहीं उसका भाई तरुण इस वारदात में घायल होगया था जिसके बाद हमला करने वालों के एक साथी प्रवेश को फरार होते समय पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है उन्होंने मांग की है कि यह मामला थाना पुलिस की बजाय CIA को सौंपा जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को \न्याय दिया जाए साथ ही पूरा परिवार डर के साये में रह रहा है जिसके कारण उन्हें भी सुरक्षा दी जाए।

व्यापारी नेता हेमंत बक्शी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए इस मामले में जानलेवा हमला करने व अवैध हथियार की दोनों धाराओं को और जोड़े जामे की मांग रखी तथा और कार्यवाही न होने की स्थिति में बड़े कदम उठाने की चेतावनी दी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!