।
जिला नगर आयुक्त नरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी शाखा के अधिकारियो व कर्मचारियो के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए है कि विकास कार्यो में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी की जाये। सभी कार्य कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।
जिला नगर आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये व कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जाए और जहां भी किसी प्रकार की कमी या खामी पाई जाए, उसे तुरंत दूर किया जाए। चल रहे कार्यो में और अधिक तेजी जाई जाये। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और इसके लिए विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया जायेगा। नगर निगम क्षेत्र में सड़क, नाले, जल निकासी तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है, ताकि शहर के नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला नगर आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने बताया कि शहर में विकास कार्यो के साथ-साथ सौन्दर्यकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा तथा सौन्दर्यकरण के कार्यो को भी जल्द से जल्द पूर्ण करवाया जायेगा। शहर नये सौन्दर्यकरण के कार्य करवाने के लिए भी योजना तैयार की जायेगा ताकि रोहतक शहर स्वच्छ व सुन्दर दिखे।
बैठक में संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व मंजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया व योगराज छिकारा, नगर पालिका सचिव नवीन कुमार, विनय व पंकज जून, सहायक अभियंता सुनील शर्मा, शांत सुहाग, मंदीप, तरूण कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।




