रोहतक जिले में बने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (PGI) के कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल की। उनकी मांग है कि सभी कच्चे कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में शामिल किया जाए। अन्यथा वे कोई कड़ा कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

वहीं हड़ताल के चलते PGI की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई और मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। PGI में मरीजों की लंबी कतार देखने को मिली। कच्चे कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जल्द से जल्द कौशल रोजगार निगम के तहत लगाया जाए। कर्मचारी यह मांग पहले भी उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।

मांग पूरी नहीं हुई तो बड़ा फैसला लेने की चेतावनी
विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अब वे ठेकेदार के माध्यम से लगे हुए हैं, जिसके कारण उनका शोषण किया जा रहा है। उन पर ठेकेदार ने जो कोई केस लगा रखा है, उसको भी जल्द से जल्द हटवाया जाए। फिलहाल शांतिपूर्वक हड़ताल करके अपनी मांगों को मनवाने का प्रयास कर रहे हैं। अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं होते हैं तो वे कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!