रोहतक पुलिस की टीम ने पुराना शुगरमील बारात घर के पास से रुपये छीनने की वारदात को 24 घन्टो के अन्दर हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गाव रबडा निवासी हिमान्शु की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 05.08.2026 को हिमान्शु किसी काम से पुराना शुगर मील से होते हुये शिव नगर की तरफ जा रहा था। तभी पुराना शुगर मील बारात घर के पास से मोटरसाईकिल पर सवार दो नौजवान युवको ने मोटरसाईकिलल रोककर हिमान्शु से मोबाइल फोन, पर्श व पैसे छीनकर मौका से फरार हो गये।
मामले की जांच मुख्य सिपाही अजय द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.08.2026 को आरोपी नवरत्न पुत्र धर्मपाल व राहुल पुत्र मुकेश निवासीगण अमृत कालोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से छीना गया सामान को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- नवरत्न पुत्र धर्मपाल निवासी गाव सुन्डाना हाल अमृत कालोनी रोहतक ।
- राहुल पुत्र मुकेश निवासी खरकडी महेन्द्रगढ हाल अमृत कालोनी रोहतक ।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 315 दिनांक 05.08.2026 धारा 304,351(3),238(c),3(5) बीएनएस थाना शिवाजी कालोनी रोहतक
