रोहतक पुलिस की टीम ने कलानौर एरिया से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को 04 घन्टो मे हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि कलानौर निवासी सुमित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 06.08.2026 को सुमित किसी काम से इशवर शाह वाली गली मे आया हुआ था। सुमित अपनी मोटरसाइकिल गली मे खडी कर किसी काम से चला गया। थोडी देर बार आकर देखा तो गली से सुमित को अपनी मोटरसाईकिल चोरी हुई मिली।
मामले की जांच मुख्य सिपाही प्रदीप द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 06.08.2026 को आरोपी देवेन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी सलारा मौहल्ला रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- देवेन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी सल्लारा मौहल्ला रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 232 दिनांक 06.08.2026 धारा 305 बीएनएस थाना कलानौर रोहतक
