रोहतक के नागरिक भी अब हरियाणा सरकार की सीएम तीर्थ यात्रा योजना के तहत गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए फ्री में जा सकेंगे। इसके लिए बीपीएल परिवार से 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

गुजरात में स्थित सोमनाथ ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने के लिए 8 जून को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन रवाना की जाएगी, जिसे सीएम नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों को 6 जून तक सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाना होगा। ट्रेन में श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। खाने का खर्च भी सरकार उठाएगी

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी ने बताया कि यात्रा के लिए वही व्यक्ति पात्र होंगे, जो हरियाणा के मूल निवासी हों, जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो और जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम हो। आवेदन करने वाले पात्र वरिष्ठ नागरिक मेडिकल सर्टिफिकेट भी बनवाए, जो यात्रा पर जाने के लिए अनिवार्य होगा। यात्रा की पूरी जानकारी www.saralharyana.gov.in पोर्टल पर दी गई है।

संजीव सैनी ने बताया कि भारत सरकार गुजरात में स्थित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वाभिमान पर्व मना रही है। इस प्रकार की यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विशेष ट्रेन में धूम्रपान, शराब व गुटखा इत्यादि के सेवन पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही मंदिर परिसर में नशीले पदार्थों का सेवन नहीं किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!