रोहतक पुलिस की टीम ने एलआईसी की किस्त भरने के नाम पर 54 हजार रुपये की ठगी की वारदात को हल करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत कर 03 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया। रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपी को आज अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। 

प्रभारी थाना सांपला ने बताया कि गांधरा निवासी अन्नु ने शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर धारा 420 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 24/24 अंकित कर जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 14.01.2024 को अन्नु के पास एक अनजान नम्बर से कॉल आई जिसने कहा कि वो एलआईसी पॉलिसी दिल्ली से बात कर रहा है। आपके पिता कर्मबीर की 13 हजार रुपये की किस्त आई हुयी है। उसने अन्नु के पास एलआईसी किस्त के मैसेज भेजे। युवक ने अन्नु से दो बार करके 27/27 हज़ार रुपये फोन पेय करवा लिये।
मामले की जांच मुख्य सिपाही राजेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच मामले मे धारा 406/204 भा.द.स जोड़ी गई। दिनांक 21.06.2024 को आऱोपी आसिफ़ पुत्र रशीद निवासी मुलथान जिला नूह, मेवात को गिरफ़्तार किया गया। आरोपी से 17 हजार रुपया बरामद किए गए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!