उत्तर भारत में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में काफी गिरावट देखने को मिली। भीषण गर्मी से तप रहे हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल के कुछ हिस्सों में तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री की गिरावट आई। अब 2-3 दिन से निकल रही धूप के बाद एक बाद फिर तापमान बढ़ने लगा है।

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल में 27 जून के बाद बारिश के आसार हैं। 30 जून तक इन राज्यों में मानसून आ जाएगा। ऐसे में 4-5 दिन लोगों को गर्मी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि, उससे पहले प्री-मानसून की बारिश ने हिमाचल में तबाही मचाना शुरू कर दिया है।


सोमवार दोपहर को हिमाचल के सोलन जिले के गंभरपुल में करीब ढाई बजे बादल फट गया। इस दौरान इलाकों में करीब 7-8 मिनट तक भयंकर बारिश हुई। इससे काफी मलबा गंभरपुल पर आ गया और कुनिहार को नालागढ़ से जोड़ने वाला हाईवे बंद हो गया।


इससे पहले हिमाचल के ही लाहौल-स्पीति में फ्लैश फ्लड आने से उदयपुर-तांदी स्टेट हाईवे बंद हो गया। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SDMA) के अनुसार, रविवार शाम 3 बजे उदयपुर सब डिवीजन में तेज बारिश हुई।

इससे मधग्राम नाले में बाढ़ आई और उदयपुर को तांदी से जोड़ने वाली सड़क पर भारी मलबा आ गया। इससे सड़क बंद हो गई। हालांकि, आज सुबह 11 बजे तक मार्ग खोल दिया गया।


हरियाणा के 6 जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी शामिल हैं। अन्य जिलों की अपेक्षा गर्मी अधिक पड़ेगी, 20 से 30 किलोमीटर स्पीड से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती है।रविवार को भिवानी जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में दिन के साथ ही रात के तापमान में में भी बढ़ोतरी हुई है। हिसार में न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.7 डिग्री तापमान रहा। नारनौल में पारा 30.5 डिग्री रहा, यह सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जगह बरसात दर्ज की गई है। गुरुग्राम में 6MM, पानीपत में 11MM, करनाल में 1.2MM और सिरसा में बूंदाबांदी हुई है।

प्रदेश में मानसून MP और UP के रास्ते दस्तक देता रहा है। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!