रोहतक पुलिस ने गाँव गद्दे खेड़ी में युवक पर जानलेवा हमला करने व अंधाधुंध फ़ायरिंग करने की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को कल पेश अदालत कर पुलिस रिमांड पर हासिल किया जाएगा। मामलें की गहनता से जांच जारी है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि अनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 08.03.2023 को रात के समय पुलिस को सूचना मिली की गांव गद्दी खेडी में आशीष के घर पर फ़ायरिंग करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। गद्दी खेड़ी निवासी आशीष की शिकायत के आधार पर थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग संख्या 55/23 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आशीष की गांव बसंतपुर निवासी अजय के साथ दोस्ती है। क़रीब सात/आठ महीने पहले राहुल उर्फ़ बाबा निवासी खिडवाली व प्रवीण निवासी मोखरा ने अजय के पैर तोड़ दिए थे। आशीष अजय के पास आता जाता रहता है इसी बात को लेकर दिनांक 7.03.2023 को परवीन व राहुल ने आशीष के पास फ़ोन कर अजय के पास आना-जाना छोडने को कहा व ना मामने पर जान से मारने की धमकी दी। दिनांक 08/03/2022 को करीब 20/25 लडके आशीष के घर पर आए व आशीष को आवाज़ दी। आशीष जैसे ही अपने घर से बाहर निकला तो युवकों ने गेट के ऊपर अंधाधुंध फ़ायरिंग कर दी। आशीष ने अपना बचाव करते हुए अंदर भाग गया। युवक गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौक़े से फ़रार हो गए। 

मामले की जाँच सीआईए-1 स्टाफ़ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 10.03.2023 को वारदात में शामिल रहे आरोपी प्रवेश पुत्र सत्यवान निवासी गॉव खिड़वाली व पवन पुत्र जोगिन्दर निवासी कुताना बस्ती, रोहतक को गिरफ़्तार किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियो को जल्द गिरफ़्तार किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. प्रवेश पुत्र सत्यवान निवासी खिड़वाली

2. पवन पुत्र जोगिन्दर निवासी कुताना बस्ती, रोहतक। 

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 55 दिनांक 08.03.2023 धारा 148/149/307/506 भा.द.स व शस्त्र अधिनियम थाना बहुअकबरपुर

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!