रोहतक पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से जिला रोहतक की चोरी की सात वारदातो का खुलासा हुआ है। इसके अलावा आरोपी से जिला भिवानी की 6 व झज्जर की 1 चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। चोरी का सामान खरीदने वाले कबाडी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा 3 गाडी (2 स्वीफट डिजायर व 1 ब्रेजा), 1 मोटरसाइकिल, 10 टायर रिम सहित व 12 हजार रुपये बरामद हुए है। मुख्य आरोपी पवन वाहनो को चोरी कर अपने साथी (कबाडी) तरुण को बेच देता था। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामलें की गहनता से जांच जारी है।
प्रभारी एवीटी स्टाफ उप.नि. गोर्धन सिंह ने बताया कि विजय नगर निवासी राजीव की शिकायत के आधार पर थाना शिवाजी कालोनी मे अभियोग संख्या 381/2022 अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 22.06.2022 को राजीव ने अपनी गाडी को काठमंडी झज्जर रोड के सामने अपनी दुकान के आगे खडी की हुई थी। सुबह के समय राजीव को अपनी गाडी नही मिली। अज्ञात युवक राजीव की गाडी चोरी कर मौके से फरार हो गये।
मामले की जाँच एवीटी स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 09.03.2023 को स.उप.नि. अनिल के नेतृत्व मे एवीटी स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात में शामिल रहे आरोपी पवन उर्फ मटरु पुत्र वजीर निवासी श्याम कालोनी रोहतक व कबाडी तरुण पुत्र विजय निवासी भिवानी रोड रोहतक को भिवानी चुंगी से गिरफ्तार किया गया है। दौराने जांच सामने आया कि आरोपी पवन उर्फ मटरु का आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी पर लूट, डैकती, चोरी आदि के करीब दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। जिनमे आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी फिलहाल जमानत पर आया हुआ है। आरोपियो से जिला रोहतक की अन्य 6 चोरी की वारदातो का खुलासा हुआ है। इसके अतिरिक्त आरोपी से जिला भिवानी की 6 व झज्जर की एक वारदात का खुलासा हुआ है। वारदात मे शामिल आरोपी के अन्य साथी फरार चल रहे है जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उक्त वारदात मे चोरी की हुई गाडी आरोपी पवन ने कबाडी तरुण को बेच दी। आरोपी तरुण ने गाडी को काटकर कबाड मे बेच दिया।
वारदातो का खुलासा
1. आरोपियो ने दिनांक 04.06.2022 की रात को रामनगर काठमंडी रोहतक से गाडी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे थाना शिवाजी कालोनी मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 349/2022 अंकित है।
2. आरोपियो ने दिनांक 26/27 मई 2022 की रात को शिवाजी कालोनी एरिया से गाडी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे थाना शिवाजी कालोनी मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 328/2022 अंकित है।
3. दिनांक 23.06.2022 की रात को नेहरु कालानो के नजदीक गउशाला रोड पर खडी गाडी को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे थाना शहर रोहतक मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 443/2022 अंकित है।
4. दिनांक 27.07.2022 इन्द्रा कालोनी मे स्थित मकान के सामने खडी गाडी को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे थाना शहर रोहतक मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 533/2022 अंकित है।
5. दिनांक 05.06.2022 को ग्रीन रोड के पास से गाडी को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे थाना आर्य नगर मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 240/2022 अंकित है।
6. आरोपियो ने दिनांक 06.02.2023 की रात को इन्द्रा मार्केट के पास स्थित राधे-2 पार्क के पास से गाडी को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। जिस संदर्भ मे थाना पुरानी सब्जी मंडी मे धारा 379 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 33/2023 अंकित है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1. पवन उर्फ मटरु पुत्र वजीर निवासी श्याम कालोनी रोहतक
2. तरुण पुत्र विजय निवासी भिवानी रोड रोहतक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 381 दिनांक 24.06.2022 धारा 379/411/201 भा.द.स थाना शिवाजी कालोनी
