रोहतक पुलिस की टीम ने सुडांना चौक कलानौर बेरी रोड दुकान के सामने से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव काहनौर निवासी नवीन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 30.08.2026 को नवीन ने अपनी मोटरसाईकिल रोहतक सुडानां चौक कलानौर बेरी रोड दुकान के सामने खडी की थी। वापिस आने पर नवीन को मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही मनोज द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 04.09.2026 को आरोपी रोहित पुत्र ढील्लु निवासी बामला जिला भिवानी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. रोहित पुत्र ढील्लु निवासी बामला जिला भिवानी
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 249 दिनांक 01.09.2026 धारा 305, 317(2) बीएनएस थाना कलानौर रोहतक
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!