रोहतक के गांव मायना के गंदे नाले में एक व्यक्ति का शव मिला है, जो कपड़े में बंधा हुआ था। प्राथमिक जांच में मृतक की हत्या कर शव फेंका हुआ प्रतीत हो रहा है। जिसको देखते हुए शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना की टीम भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गई।

अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र 35-40 वर्ष के करीब लग रही है। आपको बता दें शव कपड़े में बंधा हुआ नाले से मिला है।

शनिवार सुबह जब लोग नाले की तरफ से गुज़र रहे थे तो उन्होंने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला।

शव को देख कर प्रतीत होता है कि वह कई दिन पुराना है। किसी ने उसकी पहले हत्या की और बाद में शव को कपड़े में बांधकर यहां फेंक दिया ताकि किसी को इसके बारे में पता न लग पाए। अब पुलिस के समक्ष हत्या की गुत्थी सुलझाने से पहले मृतक की पहचान करने की चुनौती है। जिसके लिए पुलिस जुटी हुई है।

शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाना के एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि उन्हें गांव मायना के पास गंदे नाले में शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। जो पकड़े में बंधा हुआ था। अभी तक जांच के अनुसार हत्या करके फेंका हुआ प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। जिसके बाद मामले की तय तक जा पाएंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!