रोहतक के गांधी नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले आरोपी को पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सावन है, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वर्तमान में न्यू चिन्योट कॉलोनी में रहता है। पीजीआईएमएस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जवाहर नगर के हेमंत ने शिकायत दी थी कि 8 अगस्त की सुबह 5 बजे वह गांधी नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर और बारात घर खोलने को गया था।
मंदिर का गेट खोलने के बाद देखा कि मंदिर से सात दानपात्र गायब हैं और दरवाजा टूटा हुआ था। भगवान की मूर्ति से नोटों की माला भी गायब पाई गई थी। जांच के दौरान मंदिर के दक्षिण तरफ गेट के पास दान पेटियां मिलीं। दानपात्रों से करीब 20 से 25 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच मुख्य सिपाही जयप्रकाश को सौंपी गई थी। जांच के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। जिसे सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
