रोहतक पुलिस व चरखी दादरी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए नशीले पदार्थों का नियमानुसार निपटारा करने के लिए कमेटी की गठन किया गया है। कमेटी के चेयरमैन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रोहतक रैंज रोहतक श्रीमती ममता सिंह है। कमेटी में पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी श्री दीपक गहलावत व पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री उदय सिंह मीना सदस्य है। कमेटी द्वारा आज पुलिस लाईन में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को चैक किया गया है। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। जल्द ही परिक्रिया पूर्ण कर नशीले पदार्थो का निपटारा किया जाएगा।


चेयरमैन श्रीमती ममता सिंह के नेतृत्व में कमेटी द्वारा नशीले पदार्थों को बारीकी से चैक किया है। जब्त किए गए पदार्थों के वजन की जांच की गई। कमेटी द्वारा नशीला पदार्थं दुरुस्त पाया गया। रोहतक पुलिस द्वारा 25 अभियोगों में व चरखीदादरी द्वारा 17 मामलों मे जब्त किए गए नशीले पदार्थों का निपटारा किया जाना है। रोहतक पुलिस द्वारा उक्त मामलों में करीब 293 किलोग्राम नशीले पदार्थों व 32 नशीली दवाईयों को जब्त किया गया है। सभी मामलों में संबंधित अदालत से माल मुकदमा का निपटारा करने के आदेश लिए गए है।

कमेटी सदस्यो का नामः-

  1. श्रीमती ममता सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रोहतक रैंज, रोहतक (चेयरमैन)
  2. श्री दीपक गहलावत, पुलिस अधीक्षक, चरखी दादरी (सदस्य)
    3.श्री उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक, रोहतक (सदस्य)

ज़िला रोहतक पुलिस द्वारा ज़ब्त किए गए कुल नशीले पदार्थ व नशीली दवाईयाः-
1.चरस/सुल्फा– 05 किलो 595 ग्राम (4 अभियोग)

  1. गांजा – 284 किलो 731 ग्राम 860 मिलीग्राम (10 अभियोग)
  2. स्मैक – 2 ग्राम 56 मिलीग्राम (1 अभियोग)
  3. हैरोईन – 02 किलोग्राम 66 ग्राम 480 मिलीग्राम (08 अभियोग)
  4. ब्लैक सबस्टानस– 544 ग्राम (1 अभियोग)
  5. नशीली दवाईयां – 32 बोतल ओमेरेक्स (1 अभियोग


YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!