रोहतक पुलिस की टीम ने मसुदपुर निवासी प्रदीप के परिवार के साथ मारपीट कर जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे चार आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 23.05.2026 को मसुदपुर निवासी प्रदीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि प्रदीप के मकान पर दिनांक 23.05.2026 को सांय के समय ललित, रवि, विक्रम निवासी बहल्मबा, दीपक, कुलदीप, धर्मबीर, मिनाक्षी, निर्मला, नारायणी, अन्नु व सरोज निवासी मसुदपुर प्रदीप के मकान मे घुस गये। युवको ने प्रदीप के मकान मे रखा सामान पर कब्जा कर लिया व प्रदीप और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
मामले की जांच उप.नि रमेश द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 09.06.2026 को आरोपी कुलदीप पुत्र धर्मबीर, दीपक पुत्र धर्मबीर, धर्मबीर पुत्र रामस्वरुप निवासीगण मसुदपुर व अमित पुत्र महेन्द्र निवासी बहल्मबा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से वारदात मे प्रयोग हथोडी, लाठी व डन्डो को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- कुलदीप पुत्र धर्मबीर निवासी मसुदपुर
- दीपक पुत्र धर्मबीर निवासी मसुदपुर
- धर्मबीर पुत्र रामस्वरुप निवासी मसुदपुर
- अमित पुत्र महेन्द्र निवासी बहल्मबा
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 143 दिनांक 23.05.2026 धारा 109, 115, 351(3), 190, 191,(3), 109, 117, बीएनएस थाना कलानौर
