दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर फैसला किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी, जिनके नाम का प्रस्ताव RSS ने दिया था, और भाजपा ने इसे मान लिया है। प्रवेश वर्मा डिप्टी मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के दोनों पर्यवेक्षक, रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़, ने पार्टी दफ्तर में विधायकों से एक-एक करके बात की और फिर उनके नाम का ऐलान किया। विजेंद्र गुप्ता विधानसभा के स्पीकर होंगे।
दिल्ली में बीजेपी ने 26 साल बाद बड़ी जीत हासिल की है। 8 फरवरी को आए नतीजों में बीजेपी को 70 में से 48 सीटें मिलीं। नतीजों के 11 दिन बाद सीएम के नाम का ऐलान हुआ। इस देरी को लेकर विपक्षी पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप), लगातार सवाल उठा रही थी।
चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी में सीएम के लिए कई नामों की चर्चा हो रही थी, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा प्रवेश वर्मा का हो रही थी। वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए तय हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव दिया था, जिसे भाजपा ने मंजूर कर लिया है। भाजपा महिला वोटरों को आकर्षित करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठा सकती है, क्योंकि अब तक किसी भी भाजपा शासित राज्य में महिला मुख्यमंत्री नहीं रही है। ऐसे में भाजपा दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी रेखा गुप्ता को दे सकती है। अब यह जानना जरूरी है कि रेखा गुप्ता कौन हैं?
