राजस्थान के बीकानेर जिले में एक युवा महिला खिलाड़ी की प्रैक्टिस के दौरान हुए हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हैरान करने वाला हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान नेशनल लेवल की प्लेयर यष्टिका आचार्य जिम में वेट लिफ्टिंग का अभ्यास कर रही थी। बीकानेर की रहने वाली यष्टिका कई राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में खेल चुकी थी। वहीं पिछले दिनों गोवा में यष्टिका ने गोल्ड मेडल जीता था।

बताया जा रहा है कि बीकानेर में कुछ दिन पहले शुरू हुए एक जिम में यह हादसा हुआ। ट्रेनर यष्टिका को वेट लिफ्ट करवा रहा था। उसने पहले एक.. दो.. तीन.. बोला। इसके बाद ज्यों ही महिला खिलाड़ी ने वेट उठाया किन्तु पूरा वेट उसकी गर्दन पर आ गया। यष्टिका इसे संभाल ही नहीं पाई। इससे वो निढाल होकर गिर पड़ी। इस दौरान कोच ने उसे सीपीआर भी दी, लेकिन हलचल नहीं हुई। इस पर पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रेनर को भी सामान्य चोट आई है।

बीकानेर की आचार्य चौक निवासी यष्टिका आचार्य ने कुछ दिनों पहले ही गोवा में आयोजित चैंपियनशिप में परचम लहराया था। यहां 33वीं नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप की इक्विप्ड कैटेगरी में गोल्ड मेडल और क्लासिक कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता था। यष्टिका आचार्य के पिता ऐश्वर्य आचार्य पेशे से कॉन्ट्रैक्टर है। पिता शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ हनुमानगढ़ गए थे। इधर, यष्टिका वेट लिफ्टिंग अभ्यास में ब्रेक नहीं देने की सोच के चलते शादी समारोह में नहीं गई। पीछे से दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। राष्ट्रीय खिलाड़ी यष्टिका की दो और बहनें है। इनमें एक बहन भी पावर लिफ्टिंग ही करती है। वो भी इन दिनों स्टेट टूर्नामेंट के लिए पावर लिफ्टिंग कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!