बॉलीवुड एक्टर Randeep Hooda रोहतक में देसी अंदाज में नजर आए। सामने आए एक वीडियो में वह सांपला अनाज मंडी में कुर्ता-पजामा पहने और सिर पर परना (गमछा) बांधे दिखाई दे रहे हैं। वह गेहूं की ढेरी के पास से गुजरते नजर आते हैं और उनका लुक पूरी तरह एक आम किसान जैसा दिख रहा है।
Randeep Hooda अपनी अपकमिंग फिल्म Laal Rang 2 की शूटिंग के लिए सोमवार को Rohtak पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गांधरा, नोनंद और सांपला अनाज मंडी में फिल्म के अलग-अलग सीन शूट किए।
अनाज मंडी में उनकी मौजूदगी कुछ मिनटों के लिए ही रही—करीब 7 से 8 मिनट बाद वह अपनी टीम के साथ वहां से रवाना हो गए। इस दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

